back to top

राजनांदगांव : प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण…

विधानसभा निर्वाचन 2023
– व्यय प्रेक्षकों ने किया एमसीएमसी का निरीक्षण

राजनांदगांव 30 अक्टूबर 2023। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा डोंगरगांव एवं खुज्जी के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक डॉ. ललिता कुमारी तथा विधानसभा डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक मुग्धा किरण सरदेशपाण्डे ने आज जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

उन्होंने संधारित पंजी का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक ने पेड न्यूज, सोशल मीडिया तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, उप संचालक जनसंपर्क एवं सचिव सदस्य एमसीएमसी डॉ. उषा किरण बड़ाईक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।