back to top

राजनांदगांव : प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी परिजनों ने कर दी जमकर पिटाई…

राजनांदगांव। प्रेम प्रसंग के एक मामले में कथित प्रेमी की बेदम पिटायी का मामला प्रकाश में आया है। युवती के परिजनों ने प्रेमी युवक को जमकर पीटा। पुलिस 15 अगस्त की उक्त घटना की जांच में लगी है।

Advertisements

सुकुलदैहान पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम रेंगाकठेरा में एक दिल दहला देने वाली मारपीट की घटना सामने आयी है। सोशल मीडिया में विगत दो दिन से चल रहे वायरल वीडियो ने उक्त घटना का खुलासा किया है। ऐसा समझा जा रहा है कि मारपीट का कारण प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। युवती के परिजनों ने कथित प्रेमी युवक को बुरी तरह पीटा है।

यह भी पता चला है कि खैरागढ़ थाना क्षेत्र का निवासी प्रेमी युवक इस मामले की शिकायत नहीं करना चाहता है। इस संबंध में सुकुलदैहान चौकी प्रभारी मन्नाडे से चर्चा करने. पर उन्होंने विवेचना की बात कही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page