back to top

राजनांदगांव : फर्जी माईनिंग अधिकारी बनकर वसूली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में खुद को माईनिंग विभाग का अधिकारी बताकर अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ट्रांसपोर्टर को अवैध खनन का डर दिखाकर पैसे वसूले थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार सहित तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अवैध गतिविधियों और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में डोंगरगांव पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की।प्रार्थी रामसिंह राजपूत निवासी ग्राम दर्री ने थाना डोंगरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रांसपोर्टिंग और जेसीबी कार्य का व्यवसाय करता है। ग्राम आमगांव में खेत समतलीकरण का काम चल रहा था, तभी स्विफ्ट कार क्रमांक CG 04 PN 1413 में सवार रवि शर्मा, रेहाना बेगम और शेख अरमान मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने खुद को माईनिंग विभाग का अधिकारी बताते हुए अवैध खनन का आरोप लगाया और कार्रवाई तथा बदनाम करने की धमकी देकर 10 हजार रुपए की मांग की।

डर के कारण प्रार्थी ने मोबाइल फोन के माध्यम से 6 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। घटना की जानकारी मिलते ही डोंगरगांव पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुमरदा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में रेहाना बेगम ने स्वयं को पत्रकार बताया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना डोंगरगांव में धारा 204, 308(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार, निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उप निरीक्षक पुष्पराज साहू, सहायक उप निरीक्षक अनिल यादव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page