back to top

राजनांदगांव : फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों से रूबरू हुए जनसामान्य…

*जनादेश परब*

Advertisements

*जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र*

*- राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनादेश परब के अवसर पर जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में राज्य एवं जिले के विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को किया गया प्रदर्शित*

*- प्रतियोगी परीक्षा के दृष्टिकोण से जनमन एवं अन्य किताब बहुत उपयोगी – भूमिका*

*- शासन की नई योजनाओं की मिली जानकारी – श्री राम कुमार*

*- विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक से प्रभावित हुए नागरिक*

राजनांदगांव 14 दिसम्बर 2024। राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनादेश परब के अवसर पर राज्य एवं जिले के विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए जनसंपर्क विभाग द्वारा कलेक्टोरेट परिसर में फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। फोटो प्रदर्शनी का अधिकारी-कर्मचारियों एवं कलेक्टोरेट में आने वाले जनसामान्य एवं आगंतुकों ने अवलोकन कर शासन की सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टोरेट में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र बनी है। फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य शासन के विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओं, जिले के विकास कार्यों, नवाचार तथा अभियानों के संबंध में झलक प्रस्तुत की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन की विभिन्न लोकहितैषी योजनाओं के माध्यम से जनसामान्य के जीवन में आ रहे सकारात्मक परिवर्तन को फोटो प्रदर्शनी में संजोया गया है। 

अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह ने भी फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने शासन की योजनाओं एवं जिले में चल रहे नवाचार और अभियान के संबंध में एक साथ जानकारी मिलने पर प्रशंसा की। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पदुमतरा निवासी भूमिका कुर्रे ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।

उन्होंने फोटो प्रदर्शनी की प्रशंसा की और कहा कि यहां से प्राप्त नि:शुल्क पुस्तके प्रतियोगी परीक्षा के दृष्टिकोण से बहुत उपयोगी है। जिसमें प्रमाणिक जानकारी एवं तथ्यों का अच्छा संकलन है। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम चिखलाकसा निवासी श्री राम कुमार ने कहा कि इस फोटो प्रदर्शनी से उन्हें नई-नई योजनाओं की जानकारी मिली है और यह प्रदर्शनी बहुत अच्छी लगी है। ग्राम चिखलाकसा निवासी श्री विमल कुमार ने कहा कि यह राजनांदगांव जिले के विकास कार्य को विशेष तौर पर प्रस्तुत किया गया है।

जनसंपर्क विभाग की टीम द्वारा शासन की योजनाओं की जाकनारी दी गई। डोंगरगढ़ के मोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी बहुत अच्छी तरीके से बताई गई है। उन्होंने कहा कि फोटो प्रदर्शनी देखकर बहुत अच्छा लगा है। बसंतपुर राजनांदगावं के श्री नितेश कुमार ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासकीय योजनाओं से संबंधित नि:शुल्क किताब मिलने पर प्रशंसा व्यक्त की। 

गौरतलब है कि जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल की अभिव्यक्ति के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं जिनमें महतारी वंदन योजना से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और विकास की नई इबारत, किसानों को मिला 2 साल का बोनस,  खुशियों का मिला पैगाम, धान खरीदी का महापर्व -कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्ंिवटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला अपना पक्का मकान, पीएमश्री योजना, न्योता भोजन, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गरीब परिवार की कन्याओं के लिए 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता,

जेसीबी वाली दीदी दमयंती सोनी को जापान जाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर मिली 3 लाख 76 हजार रूपए की राशि, दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए सीआरसी सेंटर, आरोहण बीपीओ सेंटर से जिले लगभग 850 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए जिला प्रशासन की पोट्ठ लईका पहल, जल संरक्षण के लिए जिला प्रशासन की पहल मिशन जल रक्षा, जल जीवन मिशन, एक पेड़ माँ के नाम महावृक्षारोपण अभियान,

चलो बनाबो हरियर छत्तीसगढ़, श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना, उन्नति के नए क्षितिज लिख रहे हैं विकास की नई दास्तां, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर से ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम छोर के हितग्राही हो रहे लाभान्वित, जिले में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत जरबेरा, ऑर्किड एवं रंगीन शिमला मिर्च की खेती से समृद्ध बन रहे किसान सहित विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page