back to top

राजनांदगांव : फ्लाई ओव्हर के नीचे आज भी चली अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही…

राजनांदगांव 14 जुलाई। जी.ई.रोड फ्लाई ओव्हर के नीचे साफ सुथरा कर व्यवस्थित रखने एवं सु-व्यवस्थित पार्किंग व अन्य सुविधा के लिये नगर निगम तथा यातायात की टीम सुनियोजित अभियान चला रही है, अभियान के तहत शनिवार को फ्लाई ओव्हर के नीचे पुराना बस स्टैण्ड चौक से भगत सिंह चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी और आज भगत सिंह चौक से गुरूद्वारा चौक तक ठेला व गुमटी हटाया गया तथा खडे वाहन हटाने वाहन मालिकों को समझाईस दी गयी।

Advertisements


उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा शहर के बाजार क्षेत्रों को व्यवस्थित करने एवं सुगम आवगमन के लिए अतिक्रमण हटाव अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा तथा एस.डी.एम. श्री खेमलाल वर्मा स्वयं अतिक्रमण दस्ता के साथ जाकर लोगो से समान दुकान के अंदर रखने तथा अतिक्रमण हटाने समझाईस दे रहे है। इसी कडी में फ्लाई ओव्हर के नीचे भी अतिक्रमण मुक्त करने कार्यवाही की जा रही है।

बेतरतीब खडे वाहनो तथा अव्यवस्थित रखे ठेला खोमचा के कारण फ्लाई ओव्हर के नीचे साफ सफाई नहीं हो पा रही है और वहा गंदगी व्याप्त हो गयी, जिसे ध्यान में रखकर यातायात विभाग के साथ मिलकर फ्लाई ओव्हर के नीचे अतिक्रमण मुक्त करने अभियान चलाया जा रहा है। आज भगत सिंह चौक से गुरूद्वारा चौक तक ठेला खोमचा हटाया गया और कुछ वाहन हटाकर वाहन मालिकों को अपने वाहन हटाने समझाईस दी गयी तथा कुछ ठेला खोमचा वालो द्वारा स्वयं हटाने की मांग पर उन्हे आज ही हटाने कहा गया।


आज की कार्यवाही के संबंध में निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा एवं एस.डी.एम. श्री वर्मा ने बताया कि पार्किंग एवं अन्य सुविधा देने तथा साफ सुथरा व व्यवस्थित रखने फ्लाई ओव्हर के नीचे अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। निगम एवं यातायात की टीम द्वारा सुनियोजित अभियान चलाकर गुरूद्वारा चौक तक ठेला खोमचा हटाकर अतिक्रमण मुक्त करने कार्यवाही की गयी, शेष क्षेत्रों से भी अतिक्रमण हटाया जावेगा, ताकि फ्लाई ओव्हर के नीचे साफ सुथरा व व्यवस्थित हो सके। उन्होंने लोगो से स्वयं अपने वाहन व ठेला खोमचा हटाकर फ्लाई ओव्हर को व्यवस्थित करने में सहयोग करने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page