back to top

राजनांदगांव बड़ी खबर: पूर्व परिवहन मंत्री रजिंदरपाल सिंह भाटिया ने की फाँसी लगाकर आत्महत्या…

राजनांदगांवा छुरिया से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है कि भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया आज अपने छुरिया निवास में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छुरिया निवासी राजिंदर पाल सिंह भाटिया अपने निवास स्थान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। बताया जा रहा है कि श्री भाटिया कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। श्री भाटिया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में माने जाते हैं।

वह भाजपा शासन के समय कई बड़े पदों पर रह चुके हैं। श्री भाटिया भाजपा शासन में परिवहन मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। वे छुरिया से विधायक भी रह चुके है। श्री भाटिया भाजपा से अलग होकर निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुके है। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री भाटिया के इस कदम से भाजपा में शोक की लहर है।

Advertisements

You cannot copy content of this page