back to top

राजनांदगांव बड़ी खबर: विधायक छन्नी साहू पर जानलेवा हमला, कलाई में आई चोट, रिपोर्ट दर्ज करवाने से किया इंकार…

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगांव से लगे ग्राम जोंधरा में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची खुज्जी विधायक छन्नी साहू पर एक युवक ने चाकू से जानलेवा हमला किया है। इस हमले में विधायक छन्नी के बाए हाथ की कलाई में चोट लगी है। विधायक के पीएसओ और ग्रामीणों ने नशे में धुत युवक को पकड़ लिया है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि नशे में धूत युवक ने किस घटना को अंजाम दिया है फिलहाल पुलिस में आरोपी युवकों गिरफ्तार कर लिया है जानकारी के मुताबिक हमला करने वाले आरोपित युवक का नाम खेमचंद सिन्हा बताया जा रहा है।

जिले के डोंगरगांव से लगे ग्राम जोंधरा में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची खुज्जी विधायक छन्नी साहू पर एक युवक ने चाकू से जानलेवा हमला किया है। इस हमले में विधायक छन्नी के दाएं हाथ की कलाई में चोट लगी है। विधायक के पीएसओ और ग्रामीणों ने नशे में धुत युवक को पकड़ लिया है। घटना रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। जब विधायक जोंधरा गांव में महिला सामुदायिक भवन और प्राइमरी स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमिपूजन कर मंच पर बैठी थी। तभी नशे में धुत गांव में रहने वाला युवक खेमचंद सिन्हा मंच के पीछे आया और विधायक पर पीछे से ही गले में हमला करने का प्रयास किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page