back to top

राजनांदगांव : बल्देव बाग में बनेगा मखियार समाज का सामुदायिक भवन,महापौर ने किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 24 दिसम्बर। नगर विकास की कडी में डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र वार्ड नं. 15 में दावा प्रेस के पीछे महापौर निधि अंतर्गत 10.00 लाख रूपये की लागत से मखियार समाज के भवन निर्माण कार्य का महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी,राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य एवं वार्ड पार्षद श्री विनय झा, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सदस्य श्री अमीन हुद्दा, पूर्व पार्षद श्री अवधेष प्रजापति,

Advertisements

पार्षद प्रतिनिधि श्री आसीफ अली सहित मखियार समाज की अध्यक्ष श्रीमती बबीता विनोद कुलदीप व समाज वालो की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में समाज के कमल कुलदीप, भोला रगडे, राजू रगडे, कृष्णा बघेल, द्रोपती बघेल, सरिता कुलदीप, चन्द्रा कुलदीप, अजय कुलदीप, दीपक कुलदीप, शरद रनसुरे, जितेन्द्र कुलदीप, जय बघेल,दिनेश कुलदीप, साालीकराम भंनेट ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।


कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि शासन द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली निर्माण सहित राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत उद्यान, तालाब सौदर्यीकरण, मुक्तिधाम उन्नयन अंतर्गत स्वीकृत राशि से शहर में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज दावा प्रेस के पीछे मखियार समाज के लिये भवन बनाने भूमिपूजन किया जा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि समाज द्वारा लंबे समय से भवन निर्माण की मांग की जा रही थी, जिस पर महापौर निधि से 10.00 लाख स्वीकृत कर भवन बनाने प्रक्रिया की गयी। उन्हांेने कहा कि उक्त कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराया जायेगा, ताकि समाज को स्वयं का भवन मिल सके। इस अवसर पर उप अभियंता श्री डागेश्वर कर्ष सहित समाज के लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page