back to top

राजनांदगांव: बसंतपुर पुलिस ने लौटाई 25 लोगों की मुस्कान, साढ़े तीन लाख के गुम मोबाइल किए सुपुर्द…

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने जनहित में सराहनीय कार्रवाई करते हुए 25 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कुल कीमत लगभग 3.75 लाख रुपए बताई गई है।

Advertisements


पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में गुम मोबाइलों की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


इसी अभियान के तहत विभिन्न कंपनियों के 25 गुम मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए। शुक्रवार को थाना बसंतपुर परिसर में सभी मोबाइलों को विधिवत सुपुर्दनामा तैयार कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा गया।


लंबे समय बाद अपने गुम मोबाइल वापस मिलने पर सभी आवेदकों ने खुशी जताई और राजनांदगांव पुलिस तथा बसंतपुर थाना पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को कोई गुम मोबाइल मिलता है तो उसका स्वयं उपयोग न करें, बल्कि उसे निकटतम पुलिस थाना में जमा कर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें, ताकि वह सुरक्षित रूप से उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाया जा सके।


पुलिस ने बताया कि गुम मोबाइलों की तलाश और बरामदगी का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में सीसीटीएनएस आरक्षक श्रवण पैकरा, आरक्षक फागू साहू, ललित रावटे सहित थाना बसंतपुर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page