back to top

राजनांदगांव: बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई, 45 पौवा अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार…

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 पौवा देशी शराब, कुल 8 बल्क लीटर, बरामद की है। शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही पल्सर मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त किया है। जब्त शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 38 हजार 600 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 13 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर बसंतपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बंगालीचाल निवासी 22 वर्षीय आदित्य मरकाम को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 45 पौवा देशी शराब और बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई।

आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 381/2026 के तहत छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर 14 अगस्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन, सउनि. आर. राजू, प्र.आर. दीपक जायसवाल, आरक्षक अहतर अली, जामिन्द्र वर्मा सहित बसंतपुर थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

बसंतपुर पुलिस ने कहा कि अवैध शराब, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page