राजनांदगांव : बहादुर कलारिन सम्मान के लिए 10 अक्टूबर तक प्रस्ताव आमंत्रित…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बहादुर कलारिन सम्मान के लिए 10 अक्टूबर 2023 तक प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है।

राज्य शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीडऩ के खिलाफ संघर्ष एवं नारी उत्थान के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने के लिए राज्य की महिलाओं को प्रोत्साहित करने  बहादुर कलारिन सम्मान दिया जाता है।

सम्मान के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव में प्रस्ताव प्रेषित कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।