back to top

राजनांदगांव : बहादुर कलारिन सम्मान, वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी स्मृति पुरस्कार, मिनीमाता सम्मान हेतु प्रस्ताव आमंत्रित…

राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2024 हेतु बहादुर कलारिन सम्मान, वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी स्मृति पुरस्कार, मिनीमाता सम्माान हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। सम्मान प्राप्त करने हेतु इच्छुक एवं पात्र आवेदक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव में प्रस्ताव प्रेषित कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। 

उल्लेखनी है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिवर्ष महिलाओं के उत्पीडऩ के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रोत्साहित करने बहादुर कलारिन सम्मान एवं महिलाओं विशेष कर वीरता, शौर्य, 

साहस व महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी स्मृति पुरस्कार तथा महिलाओं, विशेषरूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला व अशासकीय संस्था को मिनीमाता सम्मान दिया जाता है। 
Advertisements

You cannot copy content of this page