राजनांदगांव : बहुत हुई महंगाई की मार बस करो मोदी सरकार -रोशनी सिन्हा….

राजनांदगांव 5 जून 2021- प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार प्रदेश के जिला, शहर, नगर, ब्लाक, बुथ, वार्ड कमेटी में दिनांक 05 जून 2021 शनिवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है। धरना प्रदर्शन कोविड गाईडलाईन के अनुरूप अपने-अपने घर के बाहर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक किया गया।

Advertisements

जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रोशनी सिन्हा ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है. डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से यह सभी चीजें लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है. बढ़ती महंगाई को कम करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने कोविड-19 गाईडलाईन का पालन करते हुए घर के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन किया है।

केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन राजनांदगांव जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रोशनी सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी के दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा बंजारे , महासचिव निशा साहू ब्लॉक उपाध्यक्ष राजकुमारी महोबिया और श्रीमती एकता सिन्हा की उपस्थिति किया गया।

बढ़ते दामों पर केंद्र सरकार का नियंत्रण नहीं

महंगाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन पर बैठीं महिला कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी कर आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है. बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार सीधे-सीधे आम जनता की जेब में डाका डाला जा रहा है।

केंद्र सरकार के दावे हो रहे खोखले साबित

इस महंगाई की मार ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रोशनी सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जितने बड़े-बड़े दावे किए थे वो सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं. गैस, डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के साथ-साथ, खाने-पीने की वस्तुओं में भी लगातार महंगाई बढ़ रही है. इसमें नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।

राजनांदगांव के लोग लकड़ी जलाकर खाना पकाने को मजबूर

महिला कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि इस बढ़ती महंगाई को लेकर भी बीजेपी के बड़े नेता पूरी तरह से चुप्पी साध रखे हैं. केंद्र सरकार आवश्यक वस्तुओं में लगातार वृद्धि करते जा रही है. अगर यही हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं जब राजनांदगांव के सभी लोग लकड़ियों से खाना पकाकर खाने के साथ बैलगाड़ी में घूमने के लिए मजबूर होंगे. रसोई गैस के दाम बढ़ाने की वजह से उज्जवला योजना के गैस सिलेंडर घर में धूल खा रहे हैं. दूसरी तरफ बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम की वजह से ग्रामीण मीलों पैदल चलने के लिए मजबूर हो रहे हैं. ऐसे में केंद्र सरकार राजनांदगांव वासियों के विकास के नाम पर केवल छलावा कर रही है।