back to top

राजनांदगांव : बिना अनुमति विद्युत पोलो में केबल वायर विस्तार करने पर संबंधित संस्था को आयुक्त ने दी नोटिस…

राजनंादगांव 30 जनवरी। नगर निगम सीमांतर्गत लगे विद्युत पोलो में कुछ कम्पनी के द्वारा बिना अनुमति केबल विस्तार किया गया है। जिसे हटाये जाने संबंधितों को निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने नोटिस जारी किया है।


उल्लेखनीय है कि आर.के.नगर से कमला कालेज रोड, भदौरिया चौक से महामाया चौक, नंदई चौक से महामाया चौक, अग्रवाल ट्रांसपोर्ट चौक से गंज चौक, गौरवपथ रोड, गंज चौक से हाट बाजार, नंदई चौक से हल्दी तक एवं ईमाम चौक से चिखली रोड तक के विद्युत पोलों में जी.ओ. कम्पनी, एयरटेल कम्पनी एवं हैथवे टी.वी. चैनल द्वारा नगर निगम की बिना अनुमति के केबल विस्तार किया गया है।

जिससे नगर निगम राजनांदगांव द्वारा स्थापित विद्युत पोलो के लाईटों में बार बार व्यवधान उत्पन्न हो रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुये आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने तीनो कम्पनी को तीन दिवस के भीतर केबल हटाने नोटिस जारी किया है, नही हटाने पर निगम द्वारा जप्ती की कार्यवाही की जावेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित की होगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page