back to top

राजनांदगांव : बिहान की बैंक सखियों ने लॉकडाउन के दौरान ग्रामीणों तक पहुंचाई बैंकिंग सुविधा….

लॉकडाउन के दौरान जिले में बैंक सखियों ने लगभग 1 करोड़ 51 लाख 3 हजार 471 रूपए का ट्रांजेक्शन किया

Advertisements

राजनांदगांव वैश्विक कोरोना महामारी में लॉकडाउन के कारण लोग घर से नहीं निकल पा रहे है, ऐसी परिस्थिति में भी जिला राजनांदगांव अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की बैंक सखी ग्रामीण क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जिला राजनांदगांव में कार्यरत इन बैंक सखियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिग एवं कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक उपायों को अपनाते हुए ग्राम स्तर पर ही ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

वर्तमान में बिहान अंतर्गत जिला राजनांददगांव के 9 विकासखंडों के ग्रामों में कुल 165 बैंक सखी कार्यरत हैं, जिनके द्वारा ग्रामीणों को ग्राम स्तर पर ही राशि आहरण, जमा, फण्ड ट्रांसफर के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को पेंशन भुगतान, मनरेगा मजदूरों को मजदूरी भुगतान, जनधन खाता हितग्राहियों, किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों एवं अन्य हितग्राहियों को बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। लॉकडाउन के दौरान जिला राजनांदगांव की बैंक सखियों ने 10 अप्रैल 2021 से 7 मई 2021 तक लगभग 1 करोड़ 51 लाख 3 हजार 471 रूपए का ट्रांजेक्शन किया है।

जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार लॉकडाउन अवधि में इन बैंक सखियों द्वारा समय-समय पर हाथ धोना, मास्क लगाना, आंख नाक व मुंह को छूने से परहेज करना, बायोमैट्रिक रीडर को इस्तेमाल से पहले व बाद में सेनेटाईज करना एवं सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए कार्य किया जा रहा है। साथ ही हितग्राहियों एवं ग्रामीणों को भी सतर्कता बरतने एवं कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।


बिहान योजना अंतर्गत विकासखंड मोहला की बैंक सखी पूजा लाल ने लॉकडाउन अवधि में उत्कृष्ट कार्य किया है। पूजा लाल वर्ष 2019 से बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही है एवं अपने कार्यक्षेत्र के 4 ग्रामों में ग्रामीणों को निर्बाध बैंकिंग सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। कार्य प्रारंभ से अब तक पूजा लाल द्वारा लगभग 5 करोड़ 31 लाख 99 हजार 340 रूपए ट्रांजेक्शन कर लिया गया है। लॉकडाउन अवधि 10 अप्रैल 2021 से 10 मई 2021 तक पूजा लाल ने कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए 14 लाख 89 हजार 818 रूपए का ट्रांजेक्शन किया है। बैंक सखी का कार्य करते हुए पूजा लाल ने वर्तमान में प्रतिमाह औसत 7 से 8 हजार रूपए संबंधित बैंक से कमीशन अर्जित कर रही हंै।

लॉकडाउन अवधि में विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम कोटराभाठा की बैंक सखी टेमिन साहू का कार्य भी सराहनीय रहा है। जनवरी 2017 से बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही टेमिन साहू ने अपने कार्यक्षेत्र के 4 ग्रामों में बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करते हुए कार्य प्रारंभ से अब तक कुल राशि लगभग 5 करोड़ 11 लाख 3 हजार 630 रूपए ट्रांजेक्शन कर लिया है। 10 अप्रैल 2021 से 12 मई 2021 तक लॉकडाउन अवधि में भी इनके द्वारा 4 लाख 50 हजार रूपए का ट्रांजेक्शन किया गया है। बैंक सखी का कार्य करते हुए टेमिन साहू वर्तमान में प्रतिमाह औसत 6 से 7 हजार रूपए संबंधित बैंक से कमीशन अर्जित कर रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page