back to top

राजनांदगांव : बीएनसी मिल के पास कुएं में कुदने से युवक की मौत…

राजनांदगांव – शहर के सिविल लाईन से लगा बीएनसी मिल चाल के पास स्थित कुएं में एक युवक कूद गया, जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई थी। मशक्कत बाद युवक को कुंए से बाहर निकाला गया जिसे अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। बीएनसी मिल चाल व्यायाम शाला के पास स्थित एक कुंआ में एक युवक आज सुबह के समय अचानक कूद गया जिससे आस पास रहने वालों के बीच सनसनी फैल गई थी।

Advertisements

घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस एवं गोताखोर पहुंची, काफी मशक्कत के बाद युवक को कुए से बाहर निकाला जा सका जिसे चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्ति ग्राम लिटिया निवासी करण मारकंडे उम्र लगभग 23 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर यहां बड़ी संख्या में आस पास के लोगों की उपस्थिति बनी रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page