back to top

राजनांदगांव : बूथ अध्यक्षों को पैसा बांटने आया युवक गिरफ्तार,पौने 2 लाख जप्त…

राजनांदगांव – लोकसभा चुनाव को लेकर आज होने वाले मतदान से ठीक एक दिन पहले एफएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के डोंगरगढ़ में कांग्रेसी बूथ अध्यक्षों को बंटने के लिए कुल पौने दो लाख रुपए जब्त किए गए हैं। इनमें पहली कार्रवाई में छह लिफाफे जिनमें कुल 60 हजार रुपए को टीम द्वारा पकड़ा गया है। इसके अलावा भी एक अन्य कार्रवाई में करीबन 113287 रुपए जब्त किए गए हैं।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा निर्वाचन में कांग्रेस पक्ष में वोट डलवाने हेतु वाहन में पैसा परिवहन होने की सूचना पर एफएसटी टीम के दल प्रभारी संजय बोपचे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अपनी टीम के साथ एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सीआर चंद्रा, उप निरीक्षक शंकर गिरी गोस्वामी द्वारा मौके पर शिवाजी होटल के पास पहुंचे, जहां उन्होंने कार वाहन क्रमांक सीजी-08-5712 को रोककर चेक किया।

चेकिंग के दौरान वाहन में कुल 6 नग लिफाफा पाया गया। इन लिफाफों में प्रत्येक में 10000- 10000 रुपए यानि कुल रकम 60000 पाया गया, जिसे टीम ने जब्त कर लिया है। इस मामले में एफएसटी एवं पुलिस की टीम ने वाहन चालक सोनुराम साहू ग्राम ढाबा पोस्ट टप्पा तहसील डोंगरगांव एवं उसके साथ बैठे बिसम्बर ग्राम तिलईरवार पोस्ट टप्पा तहसील डोंगरगांव को लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में वोट देने हेतु कांग्रेस पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को बांटने आना बताने पर उक्त रकम को विधिवत बरामद किया।

टीम के साथ विवाद भी

बताया गया कि गुरुवार को की गई इस कार्रवाई के दौरान लोकेन्द्र सिंग द्वारा अपने पैसा को जब्त किए हो कहकर एफएसटी दल के साथ पैसा वापस करने की धमकी देकर वाद-विवाद भी किया गया। वाद-विवाद करने पर शांति भंग होने व संज्ञेय अपराध की घटित होने के अंदेशा पर अनावेदक के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया गया है।

एक अन्य मामले में भी कार्रवाई

इसी प्रकार सफारी वाहन क्रमांक सीजी-04-एचसी-8469 को चेक करने पर वाहन में कुल 113287. मिलने पर लोकेन्द्र सिंग 52 साल निवासी नेहरू नगर जिला दुर्ग से पूछताछ करने पर उक्त रकम को राजनांदगंव लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में वोट देने हेतु कांग्रेस पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को बांटने आना बताने पर उक्त रकम को विधिवत बरामद किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page