राजनांदगांव : बूथ सशक्तिकरण जिपं सदस्य राजेश श्यामकर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न….

▶️ भारत देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण का पठन किया गया

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की आह्वान करते हुए जिला सहित पुरे प्रदेश में बूथ सशक्तिकरण की बैठक लेकर बूथ से लेकर जिला स्तर तक भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में काबिज लाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ बुजुर्ग व युवा महिला मोर्चा सभी मोर्चा ने अपने अपने स्तर पर अभी से आगामी चुनाव को देखते हुए रणनीति के तहत विजय श्री प्राप्त करने के लिए कमरकस लिए हैं।

इसी प्रकार गातापार कला बैठक की जिम्मेदारी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 के जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर ने बूथ सशक्तिकरण की बैठक लेकर सभी को एक होकर आगामी विधानसभा चुनाव में बिना कोई शिकवा शिकायत किए आपसी तालमेल से पार्टी को विजय श्री दिलाने के लिए एकजुट होकर चुनाव में काम करने की समझाइश वा जिम्मेदारी दी है।

भारत देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण का पठन किया गया। 17 मार्च से 27 मार्च तक सिरसाही, विचारपुर, तिलाई भाट, चारभाठा, पचपेड़ी, शिकारी टोला तथा सभी ग्राम में बुथ सशक्तिकरण का बैठक लिया गया। सभी सात बूथ अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि फार्म को 25 मार्च तक जमा करना है।


बैठक में मुख्य रूप से घुमका मंडल अध्यक्ष जागेश्वर साहू, महामंत्री परदेसी सोनबोईर, शक्ति केंद्र प्रभारी जीवन बंजारे, शक्ति संयोजक दिलीप साहू, सहसंयोजक अर्जुन छत्रिय, ज्ञानचंद बाफना, मोहन बाफना सहित भूत के अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित थे।