back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं…

रायपुर, 17 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने माता कर्मा से प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

Advertisements

मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

इस अवसर पर साहू समाज द्वारा विशेष रूप से अन्य समाजों के साथ शोभा यात्रा और कलश यात्रा निकाली जाती है और धार्मिक-सामाजिक आयोजन होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भक्तों की आस्था का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने भक्त माता कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की है कि माता कर्मा हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।

Advertisements

You cannot copy content of this page