
आयुक्त ने बाटे कम्बल, रैन बसेरा में रहने की अपील
शहर में अलाव की सुविधा भी
राजनांदगांव 22 दिसम्बर। नगरीय निकाय क्षेत्रों में समाज के कमजोर, बेघर व जरूरतमंद लोगों को ठंड व शीत लहर से बचाने निगम सीमाक्षेत्र में अनेक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है और कल रात्रि निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता अधिकारियों के साथ पुराना विश्राम गृह के पास स्थित रैन बसेरा तथा फ्लाई ओव्हर के नीचे, अस्थाई रूप से निवासरत लोगांे को कम्बल का वितरण किया और उन्हें रैन बसेरा में रहने समझाईस दिये।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि बढ़ते ठंड एवं शीत लहर को ध्यान मंे रखते हुये समाज के गरीब बेघर लोगों व जरूरतमंदों को कम्बल एवं अन्य आवश्यक कपड़े उपलब्ध करानें की कडी में रात्रि में फ्लाई ओव्हर के नीचे व रैन बसेरा में रहने वाले लोगों को कम्बल का वितरण किया गया। इसके अलावा नगर निगम द्वारा नगर के निर्धनों एवं श्रमिक जनों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए पोस्ट आफिस चौक,मेडिकल कालेज पेन्ड्री, पुरान बस स्टैण्ड, नंदई, इमाम चौक, जय स्तम्भ चौक एवं चिखली देशमुख होटल के पास अलाव जलाया जा रहा है।

उन्हांेने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुये कमजोर बेघरों को आवश्यक सुविधा मुहैया करायी जा रही है, फ्लाई ओव्हर के नीचे निवासरत लोगों को रैन बसेरा में रहने समझाईस दी जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि ठंड को ध्यान में रखते हुये अनावश्यक घर से बाहर न निकले, जरूरी कार्यवश बाहर निकलने पर गर्म कपड़े पहने, मफलर व टोपी लगाये, सर्दी, खासी बुखार होने पर नजदीकि स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य परीक्षण करावे।









































