back to top

स्वच्छ शौचालय अभियान के तहत शहर के शौचालयों का मरम्मत व सुचारू संचालन…

राजनांदगांव 22 दिसंबर। भारत सरकार के आव्हान तथा शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार स्वच्छ शौचालय अभियान के तहत निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर शहर के शौचालयों का मरम्मत कर सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। महिला, स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा शौचालयो का निरीक्षण कर फिडबैक भी लिया जा रहा है।

Advertisements


शासन निर्देशानुसार आयुक्त श्री गुप्ता ने स्वच्छ शौचालय अभियान के तहत शहर में स्थित सार्वजनिक, सामुदायिक शौचालयों के बेहतर रख रखाव करने तथा आवश्यक मरम्मत करने के निर्देश दिये थे, जिसके तहत सीटीपीटी व यूरीनल पर पर्याप्त जल व्यवस्था, विद्युत व सीवर लाईन का बेहतर प्रबंधन करने के अलावा दरवाजा, खिडकी आदि मरम्मत किया गया।


आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि शासन आदेशानुसार सार्वजनिक शौचालयों का मरम्मत संधारण किया जा रहा है। स्वच्छ एवं सुंदर शौचालय के लिये भारत सरकार द्वारा प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है, प्रतियोगिता के लिये टायलेट की ग्रेडिंग, एनयूएलएम अंतर्गत गठित स्व सहायता समूह की महिलाओ द्वारा किया जाना है। राजनांदगांव निगम सीमाक्षेत्रांतर्गत निर्मित सार्वजनिक शौचालयों की स्व सहायता समूह द्वारा शासन मापदण्ड के अनुरूप निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों से भी साफ सफाई रखने, स्वच्छता अपनाने, शौचालय का उपयोग करने, गंदगी न फैलाने अपील की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page