back to top

राजनांदगांव: बेटी को बचाने पहुंचे पिता पर दामाद का हमला, आरोपी गिरफ्तार…


राजनांदगांव। शहर के लखोली बैगापारा अटल आवास क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान ससुर पर हमला करने वाले दामाद को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने का चाकू भी बरामद किया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने 2 जून की रात थाना सिटी कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 जून की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी बेटी और नाती के लिए खाना लेकर उनके घर गया था। घर पहुंचने पर उसने देखा कि उसका दामाद दुर्गेश पटेल (31 वर्ष) अपनी पत्नी अंशिका पटेल के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहा था। जब उसने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ भी अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार वस्तु से सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।


शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 285/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया।


पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने का चाकू जब्त कर लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page