राजनांदगांव : बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु काउंसलिंग 15 मई को…


राजनांदगांव 11 मई 2023। शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत युवाओं द्वारा बेरोजगारी भत्ता पोर्टल में आवेदन के साथ कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु विभिन्न कोर्स का चयन किया गया है। जिसमें पात्र युवाओं को उनके द्वारा चयनित कोर्स अनुरूप मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

जिसके लिए 15 मई 2023 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लाईवलीहुड कॉलेज सांकरा-सोमनी राजनांदगांव में काउंसलिंग का आयोजन रखा गया है। प्रशिक्षण हेतु इच्छुक हितग्राहियों को 2 पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड एवं शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होने कहा गया है।

ऐसे हितग्राही जो 10 एवं 11 मई 2023 को आयोजित काऊंसिंलिंग में उपस्थित हो चुके है, उन्हें 15 मई 2023 को आयोजित काउंसलिंग में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी।