back to top

राजनांदगांव: बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर बड़ौदा आरसेटी में किया गया पौधरोपण…

राजनांदगांव 21 जुलाई 2026। बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) राजनांदगांव परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री मुनीश शर्मा ने पौधरोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। बैंक ऑफ बड़ौदा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का निर्वहन कर रहा है। 

आरसेटी के निदेशक श्री अमित मिश्रा ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षार्थियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। कार्यक्रम में आरसेटी के संकाय सदस्य श्री ऋषभ मिश्रा एवं श्री प्रेम साहू, सहायक श्री दीपक साहू एवं श्री इंद्रेश ठाकुर सहित हाऊस वायरिंग (इलेक्ट्रिशियन) प्रशिक्षण बैच के प्रशिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया तथा पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
Advertisements

You cannot copy content of this page