
➡️ सिटिंग पार्षद की दावेदारी ने विपक्षियों की चिंता बढ़ाई
राजनांदगांव। नगर निगम के लखोली क्षेत्र के आधा दर्जन वार्डों में क्षेत्र क्रमांक 33 बैगा पारा लखोली से निवर्तमान कांग्रेस पार्षद दुलारी बाई साहू ने कांग्रेस से पुनः प्रबल दावेदारी कर दी है। इससे पार्टी के अन्य दावेदारों सहित विपक्षी पार्टी के दावेदारों की चिंता बढ़ गई है। श्रीमती साहू ने भले तीसरी तक पढ़ाई की है लेकिन राजनीतिक पाठशाला में उन्होंने कांग्रेस की समर्पित कार्यकर्ता रहते हुए जिम्मेदारी से लगातार 10 वर्षों तक निभाई है उन्होंने वार्ड विकास के प्रती गंभीरता से ध्यान दिया कई समस्याओं का निराकरण किया जिसकी वजह से आज वार्ड की जनता खुश है अब वे रुके हुए निर्माण विकास कार्यों को पूरा करने कृत संकल्पित है बुनियादी जरूरत को काफी हद तक पूरा करने के बाद भी रही सही समस्याओं का निराकरण करने वचनबद्ध है।
➡️ राजनितिक गतिविधियाँ-
पार्षद सन् 2014 से 2019 (वार्ड नं.33 बैंगापारा)। पार्षद सन् 2019 से 2024 (वार्ड नं.33 बैंगापारा वर्तमान पार्षद)। 2006 से कांग्रेस पार्टी का सक्रिय सदस्य व सामान्य कार्यकर्ता। शहर कांग्रेस महिला उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में सक्रिय सदस्य राजनांदगांव। सन् 2010 से 2013 तक वार्ड बूथ अध्यक्ष लखोली। वर्तमान पद में वार्ड अध्यक्ष लखोली। वर्तमान पद बाजार विभाग चेयरमैंन। वर्ष 2014-15 में 55 प्रतिशत से ज्यादा वोट प्राप्त हुए।
➡️ सामाजिक गतिविधियाँ –
राजनांदगांव जिला साहू संघ का पदाधिकारी। साहू समाज लखोली परिक्षेत्र की प्रमुख पदाधिकारी। 300 से अधिक महिलाओं का महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष। शासकीय लखोली स्कूल में जनभागीदारी समिति सदस्य ।









































