back to top

राजनांदगांव : जामनारा में भरी मात्र अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त…

थाना डोंगरगांव की कार्यवाह 60 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब,कीमती करीबन 12,000/-रूपये को किया जप्त , भरी मात्र में पास(महुआ लहान) किया गया नष्टीकरण ,

Advertisements

ग्राम जामनारा में शराब रेड कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।

राजनांदगांव / थाना डोंगरगांव – दिनांक 17.01.2025 , पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा पुलिस अनु0 अधि0 डोंगरगांव, श्री दिलीप सिंह सिसोदिया राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी डोंगरगांव ,निरीक्षक श्री अवनिश कुमार श्रीवास के नेतृत्व क्षेत्र मे अवैध कार्यों पर लगाम लगात लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग जामनारा के जंगल में अवैध रूप से शराब बना रहे है दिनांक 17.01.2025 को थाना डोंगरगांव पुलिस के द्वारा टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान बूढ़ादेव जंगल ग्राम जामनारा,

थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगावं में रेडकार्यवाही किया , आरोपी को पुलिस टीम की भनक लगने से , घने जंगल की एवं अपने पहचाने हुये जगंल की फायदा उठाते हुये अपने पास रखे करीबन 60 लीटर महुआ कच्ची शराब कीमती करीबन 12,000/- रूपये एवं 2500 किलो की लहान (पास) को छोड़कर पुलिस के डर से भाग गये जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया हैं । अज्ञात आरोपी के खिलाफ अप0 धारा- 34(2) आबकारी एक्ट की अप0 कायम कर विवेचना मे लिया गया हैं ।आरोपी का पता तलाश जारी है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page