back to top

राजनांदगांव ब्रेकिंग: ग्राम गठूला से बारगाही मार्ग पर स्थित नाला पार करते समय व्यक्ति डूबा…

राजनांदगांव। शहर से ग्राम गठूला से बारगाही जाने वाले मार्ग पर स्थित नाला पार करते समय 3 व्यक्ति एक मोटरसाईकिल पर सवार थे पुल के ऊपर से पानी बह रहा था मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुल पार कर रहे थे इस दौरान मोटरसाइकिल का बैलेंस नहीं संभालने से एक व्यक्ति पानी में बह गया है। घटना लगभग 11 बजे का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार तीनों व्यक्ति गठूला से रेंगाकठेरा जा रहे थे जिसमें से एक व्यक्ति नाम घन साय साहू उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी रेंगाकठेरा नाला के पुलिया से बह गया जिससे उसकी मौत हो गई है बताया जा रहा है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है और जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि घटना स्थल पर नगर सेना की गोताखोर की टीम पहुंच गई है।