back to top

राजनांदगांव ब्रेकिंग: ग्राम बोरी में फिर हुआ एक्सिडेंट, तेज रफ्तार गाड़ी ने फिर दो व्यक्तियों को रौंदा…

राजनांदगांव। जिला मुख्यालय से लगभग 4 किलोमीटर दूर ग्राम गठूला और बोरी के बीच आज लगभग दोपहर दो से तीन बजे एक दुर्घटना हो गई जिसमें तेज रफ्तार गाड़ी ने एक मोटरसाइकल सवार दो व्यक्तियों को रौंदा है। इस घटना से स्थानीय निवासियों में आक्रोश देखने मिल रहा है उन्होंने दुर्घटना के बाद खैरागढ़ मुख्यमार्ग में चक्का जाम कर दिया है। जिससे आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर दो से तीन बजे के बीच ग्राम बोरी के समीप सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें तेज रफ्तार गाड़ी ने दो युवकों को ठोक दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियो में प्रेमचंद सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष दूसरा ईश्वरी साहू दोनों निवासी कांकेतरा का बताया जा रहा है। घटना स्थल पर नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव और चिखली चौकी पुलिस मौजूद है।


आपको बता दें कि विगत दिनों पहले ग्राम बोरी के बुजुर्ग व्यक्ति की इसी जगह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी जिसमें ग्रामीणों ने सड़क में ब्रेकर लगाने की मांग की थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page