राजनांदगांव : बढ़ती महंगाई के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन…

राजनांदगांव 6 जून 2021- छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार प्रदेश महासचिव व शहर जिला कांग्रेस प्रभारी अरुण सिंह सिसोदिया तथा शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली के निर्देशानुसार तुलसीपुर वार्ड नंबर 17 में 10 बजे से 12 बजे तक बढ़ती महंगाई के संबंध में मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।

Advertisements

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा नेता आशीष रामटेके, शहर महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पटेल, कुंती गौतम, मालती साहू, श्रीलाल साहू, देवराज देवांगन, प्रेमा मढामें, मंजू साहू, कविता देवांगन व केशव पटेल आदि कार्यकर्ताओं ने घर पर ही रहकर विरोध प्रदर्शन किया गया।