back to top

राजनांदगांव /खैरागढ़ : शराब लेने पहुंचे लोगों का पॉकेट मार रहे दो लोगों ने की गार्ड के साथ मारपीट….

राजनांदगांव खैरागढ़ सरकारी शराब दुकान में कार्यरत गार्ड के साथ पाकेटमारो ने जमकर मारपीट की है। जानकारी अनुसार सरकारी शराब दुकान में गार्ड का काम करने वाला पुनीत पिता रमेश वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम ठाकुरटोला रोज की तरह शराब दुकान के सामने लोगों की भीड़ को संभालने में लगा हुआ था ‌। शनिवार की शाम तकरीबन 5:00 बजे नगर के बरेठपारा निवासी महेंद्र पिता दिनेश रजक उम्र 30 साल व सूरज पिता शंकर उम्र 22 वर्ष दोनों शराब दुकान के सामने शराब लेने पहुंचे लोगों का पॉकेट मार कर रहे थे ।

Advertisements

जिसे देखकर शराब दुकान के गार्ड पुनित ने उसे दुकान के पास से दूर जाने कहा । जिसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ बहस करते हुए मारपीट की । मारपीट की घटना को देखकर शराब दुकान में कार्यरत अन्य गार्ड भी पहुंचे और मारपीट को शांत कराया । घटना में गार्ड पुनीत के नाक व सिर में गंभीर चोट लगी है । जिसके कारण वह खून से लथपथ हो गया । घायल पुनित को शराब दुकान में कार्यरत कर्मचारी के द्वारा आनन-फानन में सिविल अस्पताल लाया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page