back to top

राजनांदगांव : 13 वर्षीय बालक आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा , गिरने से हुआ घायल….

राजनांदगांव खैरागढ़ ग्राम हरदी में 13 वर्षीय बालक पेड़ से गिरने के बाद घायल हो गया। जिसे उच्च उपचार के लिए रिफर किया गया है । जानकारी के अनुसार हरदी निवासी 13 वर्षीय रवि पिता भुवन निषाद 5 जून की शाम तकरीबन 5:00 बजे गांव के आम बगीचा में आम तोड़ने गया हुआ था। आम तोड़ने के लिए बालक पेड़ पर चढ़ा था।

जहां से अचानक गिर गया। पेड़ से गिरने पर बालक के सिर व पैर सहित अन्य स्थानों पर अंदरूनी चोटें आई हैं । घटना के बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में मोटरसाइकिल से बालक को सिविल अस्पताल लाया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page