back to top

राजनांदगांव: भरकापारा सुशासन शिविर में पहुंचे शैंकी बग्गा, सुनीं लोगों की समस्याएं…

राजनांदगांव। शहर के भरकापारा क्षेत्र में आयोजित सुशासन शिविर में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के चेयरमैन (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा) एवं पार्षद शैंकी बग्गा ने पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों के समक्ष आवेदन प्रक्रिया कराने में सहयोग किया।

Advertisements

शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान शैंकी बग्गा ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

इस अवसर पर शैंकी बग्गा ने कहा कि जनमानस की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने “सेवा परमो धर्मः” और “अंत्योदय” के मूल मंत्र को दोहराते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन का उद्देश्य है।

शिविर में उपस्थित नागरिकों ने भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इस पहल की सराहना की।

Advertisements

You cannot copy content of this page