back to top

राजनांदगांव : भाजपा किसान मोर्चा ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन….

राजनांदगांव किसानो के साथ किये गये वादाखिलाफी, प्रदेश को सुखाग्रस्त घोषित करने व 15000 रूपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की माँग सहित एक नवंबर से धान  खरीदी,बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था व अन्य संकट से जुझ रहे प्रदेश के किसानो की समस्याओ को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर भाजपा किसान मोर्चा राजनांदगांव  के बैनर तले जिले के सभी तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन एवम ज्ञापन दिया गया जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया गया। जिसमे प्रमुख वक्ताओ ने कहा की आज किसान सहित प्रदेश का हर तबका कांग्रेस सरकार की  कार्यप्रणाली से अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है,वही प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल ढाई -ढाई साल के खेल मे अपनी कुर्सी बचाने दिल्ली दरबार मे हाजरी लगा शक्ती प्रदर्शन कर रहे है इन्हे प्रदेश के किसानो की चिंता नही है तो अपनी कुर्सी बचाने की  चिंता है।

Advertisements

एक ओर जँहा खेती के समय मे किसानो को खाद की कमी से जुझना पड़ा,सोसायटी मे खाद नही मिल पाया वही  दुसरी ओर खुले बाजार मे खाद की ऊंचे दामो मे बिक्री हो रही है यह सब कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों की वजह से हो रहा है वही सरकार मे आने से पहले बड़ी बड़ी घोषणाओं का पिटारा खोल कांग्रेस ने  जनता को गुमराह कर वोट बटोरने का काम किया,और सत्ता मे आते ही न तो शत प्रतिशत किसानो का कर्जा माफ हुआ न मिला बोनस न ही  उपज का एक मुश्त 2500 रूपये क्विंटल की राशि मिली और न तो उपज का एक एक दाना खरीदा जा रहा है

बल्कि किसानो को छला जा रहा है , एक ओर जहा केंद्र की मोदी सरकार किसानो की आय दुगनी करने के लिये अनेक योजनाओ का संचालन कर रही है तो एक ओर प्रदेश की भूपेश सरकार किसानों को आर्थिक चोट पहुचाने की नियत से गिरदावरी कर रकबा कम करने का काम कर रही है किसानो की हितैषी  होने का दावा करने वाली भूपेश सरकार किसानो के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है,वही पुरे  प्रदेश मे अराजकता के साथ भय भ्रष्टाचार का माहौल निर्मित है , भूपेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है आये दिन प्रदेश मे कोई ना कोई घटनाएं घट रही  जिससे प्रदेश का कोई वर्ग भी अछुता नही है और सरकार के सेहत मे कोई फर्क नही पड़ रहा है वही जिन वादो व घोषणा पत्र के दम पर  कांग्रेस सरकार सत्ता  मे आयी आज वो वादे महज ढ़कोसला साबित हो रहे है राज्य सरकार की गलत नीतियो के चलते प्रदेश का  किसान परेशान है

वही प्रदेश के युवा ढाई साल से बेरोजगारी भत्ता का इंतजार करते बैठे है न ही उन्हे रोजगार मिला कब्ज़ाधारियों को उनका मालिकाना हक देते हुये पट्टा देने की बात हुई थी वो भी जुमला साबित हुई,शराबबंदी की बात कर महिलाओं का वोट बटोरने वाली भूपेश सरकार नई शराब दुकाने खोल अपना आर्थिक श्रोत बढ़ा रही है तत्पश्चात राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौपा गया।इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव सहित बड़ी संख्या मे क्षेत्र के किसान व भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।

सांसद संतोष पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख संतोष अग्रवाल सचिन बघेल कमल सोनी सोशल मीडिया प्रभारी रोहित चंद्राकर अतुल रायजादा तरुण लहरवानी किसुन यदु पुष्पा गायकवाड सरस्वती यादव देव कुमारी साहू मिथलेश्वरी वैष्णव उमेश वर्मा राजेश श्यामकर अशोक देवांगन प्रतीक्षा भंडारी अशोक चौधरी कोमल सिंह राजपूत मनोज साहू गोविंद देवांगन खिलेश्वर साहू दादू सोनकर घनश्याम साहू शरद सिन्हा विजय राय पप्पू चंद्राकर एवम सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page