back to top

राजनांदगांव : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिह ने पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी की प्रतिमा का अनावरण…

राजनांदगांव – भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की तीसरी पूण्य तिथी के मौके पर  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिह ने डोगरगढ ब्लाक के ग्राम करवारी मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हे अपना श्रध्दासुमन अर्पित किया ।प्रतिमा अनावरण के मौके पर सांसद संतोष पाण्डे भाजपा के जिला अध्यक्ष मधूसूदन यादव शामिल हुए ।

Advertisements

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी बाजपेई की दूरगामी सोच के कारण ही भाजपा ने अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि तीन बार प्रधानमंत्री बने अटल बिहारी वाजपेई की दूरगामी सोच पूरे विश्व को सकारात्मक संदेश देती थी उनके सिद्धांत और नीति आज भी राजनीति में याद किए जाते हैं ।उन्होंने कहा कि दुनिया के सामने अटल की कोई बराबरी नहीं कर सकता ।

इस मौके पर सांसद पाण्डे और भाजपा के जिला अध्यक्ष मधूसूदन यादव ने सभा को सम्बोधित करते हुए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के व्यक्तित्व एव कृतित्व पर प्रकाश डाला ।प्रतिमा अनावरण समारोह  पूर्व विधायक विनोद खंडेकर, सरोजिनी बंजारे, सुरेंद्र सिंह बनोआना, कमल सोनी कुलवंत कक्कड़ प्रकाश चौरडिया सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता और आमजन बडी संख्या मे उपस्थित थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page