back to top

राजनांदगांव : भाजपा देश की समन्वयवादी नींव को नुकसान पहुंचा रही हैः कुलबीर…


द्वितीय चरण में शांतिनगर में निकली संविधान सम्मान जनजागरूकता यात्रा
राजनांदगांव। संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है और हमारे राष्ट्र को जोड़ने वाला सूत्र है, संविधान सभी को समानता का अधिकार, सभी के लिए न्याय और निष्पक्षता सुनिश्चित करता है.यह यात्रा हमारे संविधान के संस्थापकों की दूरदृष्टि को श्रद्धांजलि है और प्रस्तावना में निहित न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों की याद दिलाती है। संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। जिसको लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 25 दिसंबर बुधवार को संविधान सम्मान यात्रा निकाली गई।

Advertisements


शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर 60 दिवसीय राष्ट्रव्यापी संविधान रक्षक यात्रा का आयोजन किया गया है। लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा केे नेतृत्व में बुधवार 25 दिसंबर को संविधान रक्षा यात्रा निकली गई। बाबा साहेब अम्बेडकर तस्वीर की तख्तियां लेकर कांग्रेसजन शांतिनगर वार्ड नं. 10 बजरंग चौक से निकले जो वार्ड के बुद्ध विहार में भगवान गौतम बुद्ध व बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर आगे बढ़ी जो वार्ड का भ्रमण करते हुए चिखली बाजार में जयघोष के साथ यात्रा का समापन हुआ।


शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि 26 नवंबर से 26 जनवरी तक पूरे देश में संविधान बचाओ यात्रा निकाली जा रही है जिसके द्वितीय चरण में आज शांतिनगर मे निकाली गई। संविधान निर्माता डा.बाबा साहेब अम्बेडकर का जीवन पूरा संघर्ष मय रहा। बाबा साहेब अर्थशास्त्री, आधुनिकता के ज्ञाता थे वे जीवन में जो कठिनाईयों के साथ छूआछूत देखी थी, उनको मिटाने और समाज को संगठित कर समानता का अधिकार दिलाने संविधान की रचना की जिसमें सभी वर्गों को समाहित किया। श्री छाबड़ा ने कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकते जिस प्रकार से षडयंत्र रचकर संविधान को बदलने की कोशिश कर रहे वह गलत है। आज हम संकल्पित है कि जो संविधान बचाने के लिए। इसी तरह तरह भाजपा पार्टी व गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव बाबासाहेब अंबेडकर जी पर व्यक्तिगत हमला करने लगे हैं।

जिसका हम कांग्रेसजन पूरजोर विरोध करते है। डॉ. भीमराव बाबासाहेब अंबेडकर जैसे दिग्गज पर हमला करने वाली ये टिप्पणियां हमारे देश की समन्वयवादी नींव को नुकसान पहुंचाने के अलावा और कुछ नहीं हैं। की है जो कदापि उचित नहीं है। तथा संसद में भाजपा सांसदों द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष, विपक्ष के नेता और अन्य विपक्षी सांसदों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। रैली में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सिद्धार्थ डोंगरे, योगेन्द्र सिंह, अतुल शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष अमर झा, मुस्तफा जोया, सादिक पिंटू खान, पार्षद पूर्णिमा नागदेवे, आशीर्ष सोनटक्के, जितेन्द्र सिन्हा, शौर्य वैष्णव, बंटी यादव, कंचन वर्मा, शारदा वासनिक, चंद्रकला, गौतरबाई, इन्दुबाई वासनिक, बिसंतीन बाई, राजकुमार, श्यामकुवर, कुंती वर्मा, गोलू नायक, हर्ष सोनटक्के, यादवराम यादव, यादोराव भिमटे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए।

Advertisements

You cannot copy content of this page