राजनांदगांव : भाजपा सरकार में प्रशासनिक आईडी हैक कर करोड़ों की जमीन हड़पने का मामला…

राजनांदगांव – जिला प्रशासन की गंभीर लापरवाही के चलते महेंद्र जैन नामक व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन फर्जी तरीके से दूसरे व्यक्ति के नाम पर दर्ज कर दी गई। प्रशासन का कहना है कि संबंधित पटवारी की आईडी हैक कर यह धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली है, लेकिन पिछले छह महीनों से जांच के नाम पर कार्रवाई टाली जा रही है।


युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी ने इस मामले में सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण एक आम नागरिक की जमीन छीन ली गई है। यदि वाकई आईडी हैक की जा सकती है, तो “कलेक्टर परिसर की जमीन भी भूमाफियाओं के नाम कर दी जाए”, यह सवाल उन्होंने उठाया।


द्विवेदी ने आगे कहा कि “आरोपी के घर भाजपा के बड़े नेता के पुत्र भोजन करते हैं यही इस पूरे खेल की जड़ है।” उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी और संबंधित अधिकारियों को बचाने के लिए सुनियोजित षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए युवा कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।इस बीच नवागांव में हुई आगजनी के मामले में भी प्रशासनिक भूमिका पर सवाल उठे हैं। जहा प्राथी अमृता गुप्ता का कहना है कि यह घटना फटाकों से नहीं, बल्कि जानबूझकर कराई गई आगजनी है। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री,प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा,प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक विशू अजमानी,संगीता साहू,संदीप सोनी,तौसीफ रजा,मजदूर नेता विनायक राठौड़,हर्ष साहू,अंशल श्रीवास्तव,रौशन,जितेंद्र जैन शैलेश जैन यश जैन हर्ष जैन संतोष गडवाल राजेश चव्हाण अमित झंगेल सागर सोनी सौरभ सोनी आयुष जैन चंद्रेश जैन हिमांशु जैन मयंक गुप्ता हर्षवर्धन शर्मा दीप कटारिया पीयूष कुमावत रवि खटी निखिल जैन आदि जैन अंकित सोनी आदि मौजूद थे।


युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ऋषि शास्त्री ने मांग की है कि पटवारी की आईडी हैक प्रकरण की जांच पुलिस और राजस्व विभाग के संयुक्त समन्वय से की जाए तथा आईडी सुरक्षा प्रणाली की समीक्षा कर दोषियों को कठोर दंड दिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगेगी और प्रशासन पर जनता का भरोसा कायम रहेगा।