back to top

राजनांदगांव : भानुप्रतापपुर और हिमाचल की जीत कांग्रेस पार्टी की मजबूती और भूपेश बघेल के सकारात्मकता का परिणाम…


राजनांदगांव की महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने आज आए विधानसभा के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया मे कहा कि कांग्रेस के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कांग्रेस पार्टी और छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया और किसानों के सर्वहारा नेता भूपेश बघेल की विकास परक सोच आदिवासी समाज अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग और प्रदेश के व्यापारी वर्ग के लिए लगातार लिए जा रहे निर्णय को बताया।

Advertisements

प्रदेश के मुखिया हमेशा प्रदेश की खुशहाली के लिए निरंतर गतिशील है उनके सकारात्मक और रचनात्मक सोच कि वजह से प्रदेश में 71 सीटों से अब 72 सीट कांग्रेस पार्टी को हासिल हुई है निश्चित रूप से आज हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ने जो अपना प्रदर्शन किया उसका श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को जाता है। आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ प्रदेश में पुनः भूपेश बघेल जी की सरकार होगी और ऐसा ना हो कि यह चुनाव देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाए।

यह स्थिति भी निर्मित निश्चित रूप से होगी राजनांदगांव के भाजपा के विधायक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भानुप्रतापपुर चुनाव में कहा था कि यह चुनाव प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करेगा निश्चित रूप से कांग्रेस की जीत ने दिशा तय कर दी है। विपक्ष को अब चिंतन की आवश्कता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page