
भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार खेल के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए यह आयोजन 10 से 25 मार्च तक अलग अलग खेल गतिविधियों में आयोजित किया जा रहा है।

इसी के तारतम्य में भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव में भी विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं।आज मुजिकल चेयर रेस, पासिंग द बॉल का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव,

स्थानीय बालिका खिलाड़ियों, स्टाफ, कोचेस एवं अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राधा राव, पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान रोजाना अलग अलग गतिविधियों का आयोजन किया जावेगा।









































