back to top

राजनांदगांव : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा अभिलाषा दिव्यांग स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन, गाइड रेंजर ने बांधी राखी…


राजनांदगांव 07 अगस्त 2025। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा अभिलाषा दिव्यांग स्कूल राजनांदगांव में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गाइड रेंजर ने अभिलाषा स्कूल के 45 बालक-बालिकाओं को रक्षासूत्र बांधकर मिठाई खिलायी। अभिलाषा संस्था परिवार द्वारा गाइड रेंजर बहनों को उपहार भी दिया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री विष्णु प्रसाद साव, जिला मुख्य आयुक्त श्री महेश खंडेलवाल, अध्यक्ष अभिलाषा संस्था श्री संतोष बोदूदन, उपाध्यक्ष अभिलाषा संस्था श्रीमती गीता राठौर, जिला कोषाध्यक्ष श्री आलोक बिंदल, आजीवन सदस्य श्री संतोष खंडेलवाल, प्रशासक अभिलाषा संस्था श्री दिलीप श्रीवास्तव,

प्राचार्य अभिलाषा संस्था श्रीमती वंदना तुरहटे, जिला संगठन आयुक्त स्काउट  श्री मयूख श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती भारती रजक, जिला सचिव श्री देवेंद्र अम्बादे, गाइडर रेंजर श्रीमती सोमिन साहू, ओपन रेंजर सरोजनी की सहभागी रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page