back to top

राजनांदगांव: भास्कर ग्रुप ने पत्रकार संदीप साहू को ग्रेट चैंपियन के अवार्ड से नवाजा…

राजनांदगांव 29 जून 2021- अवार्ड के माध्यम से दैनिक भास्कर ने हमेशा उत्कृष्ट काम करने वाली उन हस्तियों को सामने लाने का प्रयास किया है जिनका जीवन दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है इसी कड़ी में दैनिक भास्कर राजनांदगांव के ब्यूरो चीफ संदीप साहू को भास्कर ग्रुप ने ग्रेट चैंपियन के अवार्ड से नवाजा है।

Advertisements

संदीप साहू ने बताया कि यह सम्मान खबरों के लिए ग्राउंड कनेक्ट रहने की वजह से एमडी कार्यालय की ओर से मुझे प्राप्त हुआ है अप्रैल माह में कोरोना की विभीषिका के बीच खबरों के लिए हमेशा ग्राउंड पर रहने की वजह से एमडी सुधीर अग्रवाल सर की ओर से प्रोत्साहन मिला गर्व की बात तो यह है कि छत्तीसगढ़ में बतौर ब्यूरो चीफ यह पहला सम्मान पाने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ है टीमवर्क से यह संभव हो पाया है।

संदीप साहू ने एमडी सुधीर अग्रवाल, स्टेट एडिटर (सैटेलाइट) परीक्षित त्रिपाठी, यूनिट एडिटर अमित पुरोहित और अपनी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page