
राजनांदगांव – भरे मंच से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खरी खोटी सुनाने वाले काग्रेस कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेन्द्र दास वैष्णव को काग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया ।

भूपेश बघेल के सामने काग्रेस कार्यकर्ताओ का उपेक्षा किये जाने को लेकर भरे मंच से अपने भड़ास निकालने वाले पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र दास वैष्णव को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है।
18 मार्च को राजनांदगांव जिले के सोमनी क्षेत्र के खुटेरी मे हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव लोक सभा सीट के प्रत्यासी भूपेश बघेल के सामने ही मंच से कांग्रेस सरकार को खरी-खोटी सुनाई थी। अब काग्रेस कमेटी ने अनुशासन हिनता का आरोप लगाते हुए उन्हे 06 साल के लिए काग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया है ।
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेन्द्र दास वैष्णव के निष्कासन का आदेश कांग्रेस जिलाध्यक्ष भागवत साहू ने जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि सुरेंद्र दास वैष्णव ने मंच से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर निराधार आरोप लगाए। स्पष्टीकरण भी संतोषप्रद नहीं था। इसके चलते 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित किया जा रहा है।
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सुरेन्द्र दास वैष्णव ने अपने भाषण मे कहा था कि मुझे पंच सरपंच और दरी उठाने का हि काम देगे क्या ।जिला और जनपद का चुनाव होना है इसके लिए भी दुर्ग भिलाई से चुनाव लडईया कोई होगे तो उनको भी भेज दीजिए ।जो भी आदमी भेजेगे उन्हे हम अपना नेता मानकर चुनाव मे काम करेगेउन्होने यहां तक कह दिया कि यदि मेरी बात बुरी लगी होगी तो आप मुझे पार्टी से निकाष्सित तो कर दे,।
उन्होने यहां तक आरोप लगाया कि यहां परा बैठे 500 कार्यकर्ताओ का इन पांच साल में किसी काम,नही हुआ है और नहि सम्मान हुआ पांच साल हम आप से मिलने के लिए तरस गए थे। इस मामले पर काग्रेस कमेटी ने पहले कारण बताओ नोटिस,जारी किया था और तीन दिनो मे जवाब मांगा था । आखिरकार अब काग्रेस कमेटी ने उन्हे छै साल के लिए निष्कासित कर दिया है ।









































