back to top

राजनांदगांव : मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त…

राजनांदगांव 21 अगस्त 2024। छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु आरक्षण के संबंध में अन्य पिछड़ा वर्ग के सर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा। जिसके लिए अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग द्वारा राज्य शासन को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे स्थानीय निकायों का निर्वाचन समय पर संपन्न हो सकें।

मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य 20 अगस्त से 10 अक्टूबर 2024 तक कराया जाएगा। जिसके लिए बुथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) डोर टू डोर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य करेंगे।


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री संजय अग्रवाल ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग के सर्वेक्षण के लिए नोडल क्षेत्र त्रिस्तरीय पंचायतों के सभी निर्वाचन क्षेत्र के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव को नोडल अधिकारी एवं नगरीय निकायों के सभी निर्वाचन क्षेत्र के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगांव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

राजनादगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, छुरिया, घुमका, लाल बहादुर नगर एवं कुमर्दा तहसीलदार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page