
राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने कहा है कि देश में अगर किसी राजनीतिक दल ने आम जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया है, तो वह केवल कांग्रेस पार्टी है।

उन्होंने कहा कि एसआईआर (SIR) देशभर में मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने, वोटिंग में गड़बड़ी और धोखाधड़ी रोकने का एक प्रभावी उपकरण है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए संकल्पित है।
श्री यादव ने जिले के सभी कांग्रेसजनों—विधायक, पूर्व विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व प्रत्याशी, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, आदिवासी कांग्रेस, किसान कांग्रेस, अनुसूचित जाति कांग्रेस सहित सभी प्रकोष्ठों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और बूथ एजेंटों से अपील की है कि—
वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची कार्य की सतर्क निगरानी करें।
एसआईआर मॉनिटरिंग प्रक्रिया पर लगातार नजर रखें।
किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता की सूचना तुरंत संगठन को दें।
महेंद्र यादव ने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह लोकतंत्र के मूल आधार — मताधिकार की पवित्रता की रक्षा के लिए अपनी भूमिका सक्रियता से निभाए।
प्रेषक :
जिला कांग्रेस कमेटी, राजनांदगांव
महेंद्र यादव
जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य









































