back to top

खुज्जी: किसानों की मेहनत पर न पड़े असर समिति कर्मचारियों की मांगें माने सरकार भोलाराम साहू…

खुज्जी। प्रदेश सरकार द्वारा 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ करने की घोषणा के बीच सहकारी समिति प्रबंधक एवं ऑपरेटरों की हड़ताल ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस स्थिति को लेकर खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री भोलाराम साहू ने कहा है कि सरकार को जल्द से जल्द समिति कर्मचारियों की जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए, ताकि किसानों की मेहनत पर किसी भी प्रकार का असर न पड़े।

Advertisements

विधायक साहू ने कहा, “धान खरीदी छत्तीसगढ़ के किसानों की आजीविका का आधार है। यदि समिति कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, तो खरीदी प्रक्रिया प्रभावित होगी और इसका सीधा नुकसान किसानों को झेलना पड़ेगा। सरकार को संवेदनशील रवैया अपनाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के किसान अपनी उपज को लेकर तैयार हैं, ऐसे में खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त रहना बेहद जरूरी है। प्रशासन और शासन को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि धान खरीदी की प्रक्रिया नियत तिथि से सुचारू रूप से प्रारंभ हो और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisements

You cannot copy content of this page