back to top

राजनांदगांव : मतदाता सूची क्रय हेतु दर निर्धारित,खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मुद्रित पृष्ठों की संख्या 9 हजार 243…

प्रति पृष्ठ 1 रूपए की दर से करना होगा भुगतान
राजनांदगांव 29 मार्च 2022। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए मतदाता सूची विक्रय हेतु दर निर्धारित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदाता सूची की कुल मुद्रित पृष्ठों की संख्या 9 हजार 243 है। प्रति पृष्ठ 1 रूपए दर निर्धारित किया गया है।

Advertisements

कोई भी व्यक्ति निर्धारित मूल्य जमा कर मतदाता सूची क्रय कर सकते हैं। राशि का भुगतान शासकीय कोषालय (स्टेट बैंक कलेक्टोरेट शाखा राजनांदगांव) में शीर्ष 0070 अन्य प्रशासनिक सेवाएं, 02 निर्वाचन, 101 निर्वाचन फार्म में चालान की प्रति जमा कर मतदाता सूची क्रय कर सकेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page