back to top

राजनांदगांव : मतदान दलों का प्रशिक्षण 12, 13, 15 एवं 16 अप्रैल को…

लोकसभा निर्वाचन 2024

राजनांदगांव 10 अप्रैल 2024। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुगम संचालन के लिए निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारियों को विभिन्न निर्वाचन संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में 12, 13, 15 एवंं 16 अप्रैल 2024 को सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान दल के पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी-1, मतदान अधिकारी 2 तथा महिला मतदान अधिकारी 3, संगवारी मतदान दल, युवा मतदान दल तथा पीडब्ल्यूडी मतदान दल का विधानसभावार प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। 

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ अंतर्गत ठाकुर प्यारे लाल नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत गुरूनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, 

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। विधानसभावार मतदान दलों को प्रशिक्षण के लिए विधानसभा स्तरीय सेक्टर ऑफिसर एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स तथा प्रशिक्षण स्थल पर आवश्यक व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 
Advertisements

You cannot copy content of this page