back to top

राजनांदगांव : मतदान दिवस को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित…

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025

राजनांदगांव 10 फरवरी 2025। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नगरीय निकाय 2025 अंतर्गत मतदान तिथि मंगलवार 11 फरवरी 2025 को निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित शासकीय संस्थानों व कार्यालयों के लिए सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत मतदान तीन चरणों में आयोजित होगा।

Advertisements

जिसके लिए मतदान तिथि सोमवार 17 फरवरी 2025 एवं गुरूवार 20 फरवरी 2025 को निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित शासकीय संस्थानों व कार्यालयों के लिए सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। मतदान तिथि रविवार 23 फरवरी 2025 को शासकीय अवकाश होने के कारण पृथक से सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page