back to top

राजनांदगांव मनगटा रिसॉर्ट हादसा: लाइटिंग में करंट दौड़ने से 13 वर्षीय बालक की मौत…

राजनांदगांव। जिले के मनगटा क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में करंट लगने से 13 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना देर रात करीब 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल के पास सजावट के लिए लगाई गई झालर और लाइटिंग में अचानक करंट प्रवाहित हो गया। इसी दौरान वहां मौजूद बालक इसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही बालक गंभीर रूप से झुलस गया।घटना के बाद रिसॉर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

परिजन और मौजूद लोगों ने तत्काल बालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर विद्युत सुरक्षा में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा रिसॉर्ट प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है तथा विद्युत व्यवस्था की जांच भी कराई जा रही है।इस दर्दनाक हादसे के बाद रिसॉर्ट, स्विमिंग पूल और सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page