back to top

राजनांदगांव: गौवंश हत्या मामले में पकड़े गए संदेहियों का शहर में निकाला जुलूस..

गौरी नगर के शीतला तालाब में मिला था गाय का कटा सिर, हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर की थी कार्रवाई की मांग

राजनांदगांव। शहर के गौरी नगर स्थित शीतला तालाब में गाय का कटा हुआ सिर मिलने के मामले में पुलिस ने जांच के दौरान कुछ संदेहियों को पकड़ा है। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए संदेहियों का शहर में जुलूस निकाला। इस घटना के सामने आने के बाद से ही शहर में आक्रोश का माहौल था और हिंदू संगठनों ने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार, बीते दो-तीन दिनों पहले गौरी नगर स्थित शीतला तालाब में गाय का कटा हुआ सिर मिलने का मामला सामने आया था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। वहीं, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और संदेहियों को पकड़कर आगे की कार्रवाई की। पुलिस द्वारा पकड़े गए संदेहियों का शहर में जुलूस निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page