back to top

राजनांदगांव : मनरेगा कार्यक्रम अधिकारियों एवं नोडल तकनीकी सहायकों को वृदांवन गौठान अंजोरा का कराया गया भ्रमण…


राजनांदगांव – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में जिले के मनरेगा कार्यक्रम अधिकारियों एवं नोडल तकनीकी सहायकों को विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम अंजोरा में नवनिर्मित वृंदावन गौठान का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान मनरेगा कार्यक्रम अधिकारियों एवं नोडल तकनीकी सहायकों को अपने-अपने जनपद पंचायत क्षेत्रों में बेस्ट प्रैक्टिस के आधार पर गौठान के लिए कार्य योजना तैयार करने निर्देशित किया गया।
वृंदावन गौठान अंजोरा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मोहला विकासखंड की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री मीनाक्षी का जन्मदिवस मनाया गया।

Advertisements

इस अवसर पर केक काटकर संदेश दिया गया कि गौठान हमारे पशुधन एवं उनकी सुरक्षा के साथ-साथ फसल की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। साथ ही जिले के अधिकारी, कर्मचारी तथा नागरिकों के लिए अपना जन्मदिवस मनाने योग्य दर्शनीय एवं पर्यटक स्थल भी है। मनरेगा कार्यक्रम अधिकारियों एवं नोडल तकनीकी सहायकों ने गौठान का भ्रमण कर इसकी प्रसंशा की।

उन्होंने कहा कि यह गौठान गार्डन या पार्क की तरह दिखाई दे रहा है। यहां एक ओर फूलों और सब्जियों से लदी बाडियां है। वहीं बीच में पशुधन के लिए चारा, पैरा एवं पानी की व्यवस्था है। वही 10 एकड़ क्षेत्र में 1600 से अधिक पेड़ लगे हुए हैं। यहां सिंचाई सौर ऊर्जा से लगे हुए सिंचाई पंप के माध्यम से किया जा रहा है। यहां आने से हमें एक अद्भुत अनुभव मिला है। हमारा प्रयास रहेगा कि अपने जनपद पंचायत क्षेत्रों में भी इसी प्रकार का गौठान योजनाबद्ध तरीके से तैयार करें। भ्रमण कार्यक्रम मेें जनपद पंचायत राजनांदगांव के अनुभाग अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री बघेल एवं जिला पंचायत से सहायक परियोजना अधिकारी श्री फैज मेमन उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page